चेन्नई , फरवरी 02 -- तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय ने राज्य विधानसभा चुनाव को टीवीके, द्रमुक और भाजपा के बीच की लड़ाई बताया और अपनी पार्टी को 'टॉप इंजन' बताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'डबल इंजन' और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के 'डब्बा इंजन' का जवाब दिया।
गौरतलब है कि श्री विजय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के गठबंधन वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के बीच हुई उस बयानबाजी पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदुरंतकम में राजग के चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए तमिलनाडु के विकास के लिए अन्नाद्रमुक और भाजपा की डबल इंजन सरकार को जरूरी बताया था।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने श्री विजय की तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) पार्टी को 'डब्बा इंजन' कहा, जबकि द्रमुक संसदीय दल की नेता और पार्टी की उप महासचिव सुश्री कनिमोझी ने इसे 'ओट्टई इंजन' (एक ऐसा इंजन जिसमें बड़ा छेद हो) बताया जो चल नहीं सकता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित