अबू धाबी , मार्च 28 -- संयुक्त अरब की राजधानी अबू धाबी में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के मलबे गिरने से शनिवार तड़के पांच भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गए। अबू धाबी प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।

अबू धाबी मीडिया कार्यालय के अनुसार, खलीफा इकोनॉमिक ज़ोन्स अबू धाबी (केज़ाड) के आसपास हुई घटना के संबंध में की गई समीक्षा के तहत यह पुष्टि हुई है कि इस घटना में पांच भारतीय नागरिकों को हल्की चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित