श्रीगंगानगर , अप्रैल 01 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके उससे 132 ग्राम अफीम बरामद की है।
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात चक 13-बीएलडी में नर्सरी के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे संदिग्ध मांगीलाल बिश्नोई (28) को पुलिस ने रोक लिया और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 132 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित