काबुल , मार्च 16 -- पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में रविवार रात सीमा पार से किये गये हमलों में दो लोग मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये।
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुस्तगफर गुरबाज ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी तोपखाने ने रविवार रात गुरबाज और जाजी मैदान जिलों के कुछ इलाकों को निशाना बनाया। इसमें दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग जख्मी हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित