काबुल , अप्रैल 23 -- अफगानिस्तान में गुरुवार से शुरू हुए तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिताओं के उद्घाटन समारोह में विदेश विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्तकी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का अफगानिस्तान आना इस बात का सबूत है कि अब यह देश शांति और स्थिरता के केंद्र में बदल चुका है।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता जिया अहमद तकाल द्वारा गुरुवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया आकाउंट 'एक्स' पर साझा किये गये पोस्ट के अनुसार, विदेश मंत्री ने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और जीवन में खेल के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की।

श्री मुत्तकी ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से न केवल खेल को बढ़ावा मिलता है, बल्कि दुनिया भर में अफगानिस्तान की सकारात्मक छवि भी मजबूत होती है। इस आयोजन में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जो देश के बदलते सुरक्षित वातावरण को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित