मुंबई , जनवरी 29 -- अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फ़िल्म्स की आने वाली फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी।
अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फ़िल्म्स मिलकर दर्शकों के लिये एक फिल्म ला रहे हैं, जिसे इम्तियाज़ अली ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन में है और इसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। यह 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म को अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फ़िल्म्स और मोहित चौधरी ने प्रोड्यूस किया है।
इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। कहानी आज के दौर की है, जो रिश्तों की गहराई को आसान और दिल छू लेने वाले तरीके से दिखाएगी। खास बात यह है कि इस फिल्म में फिर से ए.आर. रहमान, इरशाद कामिल और इम्तियाज़ अली की टीम साथ आई है, जिन्होंने पहले भी कई यादगार गाने दिए हैं।
इम्तियाज़ अली ने कहा, यह एक ऐसी कहानी है जो दिल को छू जाएगी और लंबे समय तक याद रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित