भरतपुर , जनवरी 31 -- राजस्थान में गंगापुरसिटी के बाटोदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अपह्रत नाबालिग लड़की को 48 घंटे में सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि लड़की के पिता की तरफ से दर्ज करायी गयी रिपोर्ट के अनुसार लड़की स्कूल से घर नहीं लौटी। इस पर उसकी रिश्तेदारी और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की गयी, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला।

बताया गया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कॉल विवरण और मोबाइल से उसके स्थान का पता चलने के बाद लड़की को बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित