रांची , जनवरी 19 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि अपने मुंह मियां मिट्ठू बनकर अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू।

श्री शांति ने आज कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा बच्चों की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी पर दिए बयान पर प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे अभियान का फल है कि बच्चों की बरामदगी हुई और अपहरण कर्ताओं का गिरोह पकड़ा गया।आगे भी बड़ी कार्रवाई हो सकती हैं लेकिन पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने और उनकी प्रशंसा करने की बजाय खुद को श्रेय देकर भाजपा ने अपनी मानसिकता दिखा दी है। उन्होंने कहा कि आज तक भाजपा ने किसी भी गुमशुदा बच्चों के मामले में आंदोलन नहीं किया है आज गुमशुदा बच्चों के मामले के सहारे भाजपा अपनी राजनीतिक चमक बढ़ाना चाह रही है।भाजपा के शासनकाल में राज्य में 10000 से अधिक बच्चे गायब हो गए जिनका पता नही चल पाया था। आज महागठबंधन सरकार में अपराधियों का मनोबल पूरी तरह से टूट गया है। अपराध करने के बाद शत प्रतिशत अपराधियों की गिरफ्तारी हो रही है भाजपा के शासनकाल में अपराधियों की पीठ ठोकर शाबाशी दी जाती थी।

श्री शांति ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी वही है, लेकिन भाजपा की तरह उन्हें हिटलर शाही फरमान जारी नहीं किया जा रहे बल्कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है।

भाजपा को सिर्फ आरोप लगाने की नकारात्मक राजनीति आती है, भाजपा नेताओं को अपराधियों का हौसला बढ़ाने और प्रशासनिक अधिकारियों का मनोबल तोड़ने वाले बयान जारी करने की आदत हो गई है ऐसी ओछी राजनीति को छोड़कर भाजपा को सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए।

श्री शांति ने कहा कि भाजपा नेताओं के बयानों से अपराधियों का हौसला बढ़ता है बच्चों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा का चेहरा भी जनता देख रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित