नयी दिल्ली , मई 05 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार देशभर के अन्नदाता किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए किसानों को हर तरह से राहत देने का काम किया जा रहा है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को कहा, "देशभर के अपने अन्नदाता भाई-बहनों के कल्याण के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में आज 2026-27 के सीजन के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने को मंजूरी दी गई है। इससे जहां करोड़ों गन्ना किसानों को लाभ होगा, वहीं चीनी मिलों और इस क्षेत्र से जुड़े लाखों श्रमिकों को भी फायदा मिलेगा।"उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से करोड़ों गन्ना किसानों के साथ-साथ चीनी उद्योग और उससे जुड़े लाखों श्रमिकों को लाभ मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित