देहरादून , अप्रैल 06 -- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के अन्त्योदय एवं प्राथमिक परिवार के राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह के राशन के साथ ही, आगामी मई और जून का भी राशन अग्रिम (एडवांस) रूप में मिलेगाउत्तराखंड के खाद्य आयुक्त आनन्द स्वरूप ने सोमवार को बताया कि केन्द्र सरकार के निर्देशों के क्रम में राज्य में "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के राशन कार्ड धारकों (अन्त्योदय एवं प्राथमिक परिवार) को अप्रैल, मई एवं जून का अग्रिम खाद्यान्न का वितरण इसी माह में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल, मई एवं जून के लिए ई। पॉस मशीन में ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि इन तीनों माह के ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण के लिए संबंधित राशनकार्ड धारक को पृथक-पृथक तीन बार बायोमेट्रिक ट्रान्जेक्शन करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित