देवरिया, मार्च 05 -- मधुमास महोत्सव में उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मईल क्षेत्र के ग्राम देवढ़ी में आठ मार्च से प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय कथा व्यास भागवत भास्कर कृष्ण चंद्र शास्त्री(ठाकुर जी) भागवत कथा की तैयारी जोरों पर है।

भागवत कथा के आयोजक तथा ग्राम देवड़ी निवासी पंडित विवेकानंद मिश्रा ने यहां बताया कि उक्त कथा को अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं कृष्ण चंद्र शास्त्री जी कहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।करीब दस एकड़ की एरिया कथा स्थल को सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सात मार्च को कलश यात्रा और शोभा यात्रा निकाली जायेगी इस कलश यात्रा में करीब ढाई हजार कलश उठेंगे। भागवत कथा आठ मार्च से शुरू होकर 14 मार्च को पूर्ण होगी। कथा दिन में दो बजे से शुरू होकर शाम के छह बजे तक चलेगी।

श्री मिश्रा ने बताया कि उक्त भागवत कथा की तैयारियां करीब-करीब पूर्ण होने की कगार पर है। उक्त कथा में योग गुरु बाबा रामदेव के भी आने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि कि कथा में सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन के अलावा अखण्ड हिन्द फौज के करीब साठ लोग रहेंगे। जिसमें तीस महिलाएं भी होंगी। कथा वाचक ठाकुर जी महराज के लिए गांव में ही रूकने के लिए एसी कमरे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि ठाकुर महराज जी के साथ उनके 27 लोग भी साथ में आ रहे हैं। जिसमें ठाकुर महराज जी के रसोईये भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित