श्रीगंगानगर , अप्रैल 28 -- राजस्थान में अनूपगढ़ का जिले का दर्जा रद्द किये जाने के खिलाफ अनूपगढ़ में बार संघ का आंदोलन आज 16वें महीने में प्रवेश कर गया।
अनूपगढ़ बार संघ ने 16वां मासिक काला दिवस मनाते हुए न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने न केवल न्यायालय का कामकाज रोका, बल्कि क्षेत्र की जनभावनाओं को आहत करने वाले इस फैसले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
बार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 28 दिसंबर 2024 को राज्य सरकार द्वारा अनूपगढ़ जिले को समाप्त करके श्रीगंगानगर में शामिल करने का फैसला लिया गया था। इसे क्षेत्रवासियों की भावनाओं पर कुठाराघात बताते हुए बार संघ ने उसी दिन से हर महीने की 28 तारीख को काला दिवस मनाने और न्यायालयों में कामबंद रखने का कार्यक्रम तय किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित