हैदराबाद/खम्मम , मार्च 10 -- तेलंगाना की पुलिस ने तेलंगाना जागृति पार्टी की अध्यक्ष कलवकुंतला कविता को मंगलवार को खम्मम में उस समय हिरासत में ले लिया, जब वह वेलुगुमातला में घरों को गिराने से प्रभावित पीड़ितों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रही थीं।
सुश्री कविता ने वेलुगुमातला के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग को लेकर धर्म समाज पार्टी के अध्यक्ष विशारदन महाराज और कई समर्थकों के साथ सोमवार रात खम्मम के अंबेडकर भवन में भूख हड़ताल शुरू की थी।
रिपोर्टों के मुताबिक खम्मम पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया और सुबह तड़के श्रीमती कविता, श्री विशारदन और अन्य को हिरासत में ले लिया गया। नेताओं को बाद में हैदराबाद ले जाकर छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित