सीतापुर , मार्च 04 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के मच्छरहता थाना क्षेत्र में 84 कोसी परिक्रमा में अपना सामान बेचकर बुधवार सुबह लहरपुर घर वापस लौट रहे दो युवकों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर खाई में गिरने से मौक पर मौत हो गयी।
थाना अध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि लहरपुर थाना अंतर्गत बागवानी टोला निवासी आदिल (19) पुत्र मोहम्मद एहसान और मोहम्मद अली (21) पुत्र रहमत अली 84 कोसी परिक्रमा मेले में अपनी स्टाल लगाए हुए थे। आज तड़के 3:00 बजे यह दोनों लोग मोटरसाइकिल से अपने घर वापस आ रहे थे. तभी थाना मछरेहटा अंतर्गत ग्राम फिरोजपुर के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर खाई में गिर गई। दोनों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
स्थानीय ग्रामवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित