जयपुर , दिसंबर 22 -- अधिवक्ता समित बिश्नोई को राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ का उप सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति तीन वर्षों की अवधि अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

नियुक्ति आदेश की तिथि से यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। भारत सरकार का कानून एवं न्याय मंत्रालय द्वारा सोमवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

श्री बिश्नोई अब उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ में केंद्र सरकार की ओर से मामलों की पैरवी करेंगे। उनकी नियुक्ति को कानूनी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित