नयी दिल्ली, सितंबर 26 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 10 अधिवक्ताओं और 14 न्यायिक अधिकारियों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है।
इनके अलावा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में दो अधिवक्ताओं को न्यायाधीश नियुक्त किया गया हैकेंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, अधिवक्ताओं - विवेक सरन, विवेक कुमार सिंह, श्रीमती गरिमा प्रसाद, सुधांशु चौहान, अबधेश कुमार चौधरी, श्रीमती स्वरूपमा चतुर्वेदी, सिद्धार्थ नंदन, कुणाल रवि सिंह, इंद्रजीत शुक्ला और सत्य वीर सिंह न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार न्यायिक अधिकारियों में डॉ. अजय कुमार-द्वितीय, चवन प्रकाश, दिवेश चंद्र सामंत, प्रशांत मिश्रा-प्रथम, तरूण सक्सैना, राजीव भारती, पदम नारायण मिश्रा, लक्ष्मी कांत शुक्ला, जय प्रकाश तिवारी, देवेन्द्र सिंह-एक, संजीव कुमार, श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल, अचल सचदेव और श्रीमती बबीता रानी को पदोन्नत कर इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश किया गया है।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं - जिया लाल भारद्वाज और रोमेश वर्मा को न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की गई है।
अधिसूचना के अनुसार, कर्नाटक के तीन न्यायिक अधिकारियों गीता कदबा भरतराज सेट्टी, बोरकट्टे मुरलीधर पई और त्यागराज नारायण इनावली को कर्नाटक उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
इसी उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति कुरुबरहल्ली वेंकटरामरेड्डी अरविंद को स्थायी न्यायाधीश बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित