अलवर , दिसम्बर 29 -- राजस्थान में अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त सूबेदार की अत्यधिक शराब के सेवन से मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तिजारा फाटक, शिव कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय वीरेंद्र यादव करीब एक वर्ष पूर्व भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह घर पर ही रह रहे थे और शराब पीने के आदी थे।

कुछ दिन पूर्व उन्होंने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन कर लिया, जिसके कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने के बाद सोमवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।

उधर, सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित