अहमदाबाद , अप्रैल 18 -- अपनी मजबूत योजनाओं के जानी जाने वाली टीम गुजरात टाइटंस (जीटी) के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का कहना है कि अतिरिक्त बाउंस उनका सबसे बड़ा हथियार रहा है।

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में रबाडा ने कहा,"एक्स्ट्रा बाउंस मेरे पूरे करियर में मेरा सबसे बड़ा हथियार रहा है। हर गेंदबाज़ अलग होता है। कुछ गेंदबाज स्किडी होते हैं और कुछ ज्यादा बाउंस निकालते हैं। जैसे सिराज को देखिए, वह ज्यादा स्किडी हैं। और जिन पिचों पर गेंद नीची रहती है, वहां वह मुझसे अधिक खतरनाक हो जाते हैं। लेकिन जिन पिचों पर बाउंस थोड़ा अधिक होता है, वहां मेरी ताकत सामने आती है। हालांकि दिन के अंत में बात यह है कि आपको हर तरह की पिच से अधिक से अधिक निकालना होता है। आज की पिच बिल्कुल सपाट नहीं थी, उसमें नमी भी थी।"कल रात कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ (केकेआर) गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा से तीन-तीन ओवर करवाए, जहां आमतौर पर टीमें कई गेंदबाजो का इस्तेमाल करती हैं। इस पर रबाडा ने कहा कि पहले देखा गया कि पिच कैसी है, उसके बाद इसे अमल में लाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित