मुंबई , अप्रैल 15 -- अड़ीवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप अभिनीत फिल्म डकैत - एक प्रेम कथा का शानदार सफर जारी है।

इस फिल्म ने वैश्विक और घरेलू बाजारों में दमदार प्रदर्शन दर्ज किया है। रिलीज के पांचवें दिन, फिल्म ने यूएसए बॉक्स ऑफिस चार्ट में 7वां स्थान हासिल किया और मंगलवार तक टॉप 10 में बनी रही, जो इसकी बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता और विदेशी दर्शकों के बीच मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ को दर्शाता है।

फिल्म की सफलता में एक और अहम पहलू जुड़ा है।इसके हिंदी वर्जन में दर्शकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले दिन की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर 15% की वृद्धि दर्ज की गई, जो खासकर हिंदी भाषी दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति बढ़ती दिलचस्पी और स्वीकार्यता को दिखाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित