रांची , दिसंबर 24 -- झारखंड प्रदेश भाजपा ने आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेश कार्यालय एवं सभी जिला कार्यालयों में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया।

इसके पूर्व झारखंड विधानसभा परिसर स्थित श्रद्धेय अटल की प्रतिमा सहित पूरे प्रदेश में प्रतिमाओं की सफाई की गई और संध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। कल जयंती के अवसर पर अटल स्मृति दिवस का आयोजन बूथ स्तर पर होगा जिसमें अटल की प्रतिमाओं, चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा होगी। कल सभी जिला कार्यालयों में अटल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन होगा।

25 से 31 दिसंबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में अटल स्मृति सम्मेलन का भी आयोजन होगा जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, कार्यक्रम के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ रविंद्र कुमार राय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा, चंपई सोरेन , प्रदेश महामंत्री सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सांसद, विधायकगण सहित प्रदेश के नेतागण बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे।

दीपोत्सव कार्यक्रम के बाद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी स्वयं प्रकाश पुंज थे जिन्होंने देश और दुनियां को अपने व्यक्तित्व और कृतित्व, अपने विचारों से आलोकित किया। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता अटल जी के आदर्शों के साथ देश समाज की सेवा केलिए समर्पित हैं।

डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि अटल जी न होते तो शायद झारखंड अलग राज्य का सपना साकार नहीं होता। झारखंड की करोड़ों जनता उन्हें कभी नहीं भूलेगी।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अटल जी एक कुशल संगठन कर्ता, नेता ,कवि और चिंतक थे जिन्होंने भाजपा के विचारों को फर्श से अर्श तक पहुंचाया। अटल जी के विचार सदैव प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, राकेश प्रसाद, सुनीता सिंह, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, वरुण साहू, विनय महतो धीरज, जितेंद्र वर्मा, बलराम सिंह, संदीप वर्मा ,राजू सिंह,रोशनी खलखो, शोभा यादव, उमेश यादव, बीना मिश्रा, विशाल साहू, राम मनोज साहू, इंद्रजीत यादव, अशोक मिश्रा, कुंदन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित