देहरादून , दिसंबर 24 -- भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने अपने संस्थापक संरक्षक और राष्ट्र विचारक अटल जी को दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि सुशासन के साथ विकास का जो मूल मंत्र उन्होंने स्थापित किया था, वह भाजपा की सभी सरकारों के लिए मार्गदर्शन और दिशा निर्देशिका का काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भी उनकी नीतियों का अनुसरण करते हुए विकसित भारत निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

श्री धामी ने कहा कि संगठन के लिए उनका सम्पूर्ण जीवनकालखंड, वैचारिक एवं सैद्धांतिक एनसाइक्लोपीडिया की तरह है। उनका व्यक्तिगत जीवन, पार्टी के लिए श्रेष्ठ कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक निर्माण का प्रेरणादायक मानदंड है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित