शिवपुरी , मार्च 26 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में कोटा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। माधव टाइगर रिजर्व के सूत्रों के अनुसार घटना स्थल के आसपास का क्षेत्र रिजर्व के जंगल से लगा हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि तेंदुआ रात के समय सड़क पार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृत नर तेंदुए की उम्र लगभग चार वर्ष के आसपास थी। घटना के बाद संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित