बैतूल , फरवरी 27 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक किसान की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि महदगांव निवासी बाबूराव आनंदराव (48) गुरुवार शाम मोटरसाइकिल से गुटखा लेने के लिए पास के डहरगांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई।
बाबूराव पेशे से किसान थे और खेती-किसानी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित