मुंबई , जनवरी 30 -- महाराष्ट्र के बारामती जिले में 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की दुखद मृत्यु की जाँच राज्य की अपराध जाँच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गई है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में इस मामले की जाँच पुणे ग्रामीण पुलिस कर रही थी। पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस दुर्घटना के संबंध में 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। सरकार ने पुणे ग्रामीण पुलिस को अब तक जुटाए गए मामले के विवरण और सुबूत राज्य सीआईडी को सौंपने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सीआईडी ने अपनी जाँच शुरू कर दी है और वह बारामती एयरफील्ड में सुरक्षा चूक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं की जांच करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित