मुंबई , फरवरी 01 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के परिप्रेक्ष्य में आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए कोई भी चुनावी रैली आयोजित न करने का निर्णय लिया है।
जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों के लिए प्रचार अवधि 5 फरवरी तक जारी रहेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री की राज्य भर में 22 चुनावी रैलियां निर्धारित थीं , हालांकि अब ये सभी रैलियां रद्द कर दी गई हैं और केवल स्थानीय पार्टी नेता ही अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित