अजमेर , फरवरी 06 -- राजस्थान में हिन्दू समाज में नव चेतना के संचार और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे विराट हिन्दू सम्मेलन की कड़ी में तीन दिवसीय कार्यक्रम अजमेर में आयोजित किया जा रहा है।

देव नारायण बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष ओमप्रकाश बढ़ाना ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि यह कार्यक्रम हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति, गुर्जर धरती बस्ती, अजयमेरू महानगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय विराट हिन्दू सम्मेलन के पहले दिन सायं सात बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भारत माता आरती से किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित