भोपाल , मार्च 31 -- मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का अवसर सामने आया है। अग्निपथ योजना के तहत भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर पदों पर अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जो 10 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। आवेदन तिथियों में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की सूचना वेबसाइट पर दी जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 के बीच संभावित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित