रायपुर , मार्च 11 -- भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एक अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन 13 फरवरी 2026 से लिए जा रहे हैं।
इस भर्ती के लिए 17 वर्ष 6 माह से लेकर 21 वर्ष तक आयु वर्ग के युवा पात्र हैं। विभिन्न पदों के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक अथवा डिप्लोमा तक निर्धारित की गई है।
छत्तीसगढ़ प्रशासन ने युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ब्लॉक स्तर पर सहायता व्यवस्था भी की है। अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जनपद पंचायत और नगर पंचायत कार्यालयों में जाकर ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित