रुद्रप्रयाग , फरवरी 02 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत आगामी पांच फरवरी को उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्य मुनि स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) में बहु विशेषज्ञ शिविर (मल्टी स्पेशियलिटी कैंप) आयोजित किया जाएगा। इसमें मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने सोमवार को बताया कि इसमें विभिन्न विद्यालयों और आंगनबाड़ी से संदर्भित बच्चों एवं आम जनमानस को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। कैंप के सफल आयोजन के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर दी गई हैं। साथ ही सभी संदर्भित बच्चों की कैंप में पहुंचाने के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी अगस्त्यमुनि को आरबीएसके टीमों के माध्मय से स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों से संदर्भित बच्चों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित