नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में सभी क्षेत्रों में वित्तीय ढांचे को मजबूत करते हुए अगले पांच साल में 20 अतिरिक्त राष्ट्रीय जल मागों का निर्माण किया जाएगा।
श्रीमती सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश करते हुए कहा कि देश में अगले पांच वर्षों में 20 अतिरिक्त राष्ट्रीय जलमार्गों को चालू कर दिया जाएगा। इसकी शुरुआत ओडिशा में राष्ट्रीय जलमार्ग-5 से होगी, जो तालचेर और अंगुल के खनिज-समृद्ध क्षेत्रों तथा कलिंगनगर जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों को पारादीप और धामरा बंदरगाहों से जोड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित