पटना , फरवरी 23 -- बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि अगले पाँच वर्षों के दौरान राज्य में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो जाएगी।
श्री यादव ने आज सदन में में बिहार विनियोग विधेयक 2026 पर हुई बहस का जवाब देते हुए कहा कि वर्ष 2025-30 की अवधि के लिए राज्य सरकार के सात निश्चयों के तहत प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसी अवधि में राज्य में एक करोड़ नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 से 2025 के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने राज्य के लोगों को 50 लाख नौकरियाँ और रोजगार उपलब्ध कराए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित