, March 14 -- मास्को, 14 मार्च (वार्ता/स्पूतनिक) रूस में ईरान के राजदूत काज़ेम जलाली ने रूसी न्यूज एजेंसी स्पूतनिक को बताया कि यदि अमेरिका ईरान के नय सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हत्या करने का प्रयास करता है, तो उसे गंभीर जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
जब उनसे पूछा गया कि यदि अमेरिका और इज़रायल ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हत्या का प्रयास करते हैं, तो ईरान की क्या प्रतिक्रिया होगी, तो श्री जलाली ने कहा, "आप आज ईरान की प्रतिक्रिया देख रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हम अपने नेता (अयातुल्ला अली खामेनेई) के लिए खून का बदला चाहते हैं। लोग गुस्से में हैं और इस रक्तपात का बदला लेने की मांग कर रहे हैं। स्वाभाविक रूप से अमेरिकियों को अतीत में भी गंभीर जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है और भविष्य में भी करना पड़ेगा।"गौरतलब है कि अमेरिका और इज़रायल ने 28 फरवरी को ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए, जिससे नुकसान हुआ और आम नागरिकों की जान भी गई। ईरान ने इसका जवाब देते हुए इज़रायली इलाके और पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। अमेरिका और इज़रायल ने शुरू में दावा किया है कि उनका यह हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम से होने वाले संभावित खतरे का मुकाबला करने के लिए ज़रूरी था, लेकिन जल्द ही उन्होंने कहा कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन देखना चाहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित