अगरतला , फरवरी 24 -- त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बने बंगलादेश उप उच्चायोग में वीज़ा और कॉन्सुलर सेवाएं लगभग दो महीने के अंतराल के बाद दोबारा शुरू हो गयी हैं।

मिशन के अधिकारियों ने बंगलादेश में भारत विरोधी नारों के मामले में एक आधिकारिक नोटिस मिलने के बाद 23 दिसंबर, 2025 से अपनी सेवाएं रोक दी थीं। उप उच्चायोग में वीजा सेवाएं दोबारा शुरू होने से मिशन के बाहर मंगलवार सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई दिखीं। भारी भीड़ होने की वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित