लखनऊ , अप्रैल 28 -- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अखिलेश यादव के इस कदम को राजनीतिक शिष्टाचार के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर उनका हालचाल जाना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित