उज्जैन , अप्रैल 01 -- प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपनी सास डिंपल कपाड़िया और अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ आज तड़के मध्यप्रदेश के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचे और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।
दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस एन सोनी द्वारा तीनों अभिनेता-अभिनेत्री का स्वागत एवं सत्कार किया गया।
इस दौरान श्री कुमार ने चर्चा में कहा कि उन्होंने भगवान महाकालेश्वर से देश, परिवार एवं सभी के लिए कामना की है। हमारा देश अव्वल हो और हमेशा आगे बढ़ता रहे।
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला आगामी कुछ दिन में प्रदर्शित होने वाली है। समझा जा रहा है कि वे इसी फिल्म के प्रदर्शन के पहले आज श्री महाकालेश्वर के दरबार में पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित