मैहर , फरवरी 02 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के धतुई गाँव मे सिल पटक कर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गीता देवी (71) गांव में अकेले रहती थीं। रविवार को जब वो घर से बाहर नही आईं, तब उनके दूर के एक रिश्तेदार ने घर के भीतर जाकर देखा तो गीता देवी चारपाई पर मृत मिलीं।
पुलिस को सूचित कर घटना की जानकारी दी गई । फिलहाल हत्या की वजह अज्ञात है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित