हैदराबाद , जनवरी 30 -- देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने विंग्स इंडिया 2026 में नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर के साथ हरित विमानन ईंधन की भविष्य की आपूर्ति की संभावनाओं पर मिलकर काम करने के लिए एक आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किये।

एलओआई में हरित विमान ईंधन की संभावित आपूर्ति के माध्यम से एयरलाइन के हरित ऊर्जा के इस्तेमाल के लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए दोनों कंपनियों के बीच सहयोग के लिए एक ढांचा स्थापित करने का प्रस्ताव है।

पारंपरिक विमान ईंधन में हरित विमान ईंधन को मिलाकर हवाई यात्रा से ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम किया जाता है। विमानन क्षेत्र के नेट जीरो उत्सर्जन की ओर संक्रमण में इसके महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित