नयी दिल्ली , मई 11 -- नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर ने आगामी 16 जून से उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू करेगी।

अकासा एयर ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह 16 जून को नोएडा से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए उड़ानें शुरू करने वाली है। दोनों दैनिक उड़ानें होंगी। नवी मुंबई की उड़ान सुबह 10.15 बजे और बेंगलुरु की शाम 7.55 बजे रवाना होगी।

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन इस साल मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ान 15 जून को शुरू होगी। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद यह दिल्ली-एनसीआर का दूसरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित