हैदराबाद , नवंबर 28 -- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी में पंजाब बनाम हरियाणा के रोमांचक मुकाबले में शुक्रवार को हरियाणा ने सुपर ओवर में पंजाब को हरा दिया। निर्धारित ओवरों में दोनों टीमों का स्कोर बाद 207- 207 बराबर रहने के बाद हुए सुपर ओवर में अंशुल कंबोज ने अभिषेक शर्मा और सनवीर सिंह को पहली ही गेंद पर डक पर आउट कर दिया, इसके बाद हरियाणा को जीत के लिए केवल दो रन बनाने थे। निशांत सिंधु ने चौका मारकर हरियाणा को जीत दिला दी। इससे पहले, कप्तान अंकित कुमार (26 गेंदों पर 51) और निशांत सिंधु (31 गेंदों पर 61) ने हरियाणा के लिए नौ विकेट पर 207 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, सुमित कुमार ने 14 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया। यशवर्धन दलाल (27) और सामंत जाखड़ 19 रन बनाकर आउट हुये। पंजाब के लिए अश्विनी कुमार ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिए। अभिषेक शर्मा और रमनदीप सिंह, हरप्रीत बरार और मयंक मार्कंडेय ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
जवाब में पंजाब ने अभिषेक शर्मा को छह रन पर जल्दी खो दिया, जबकि प्रभसिमरन सिंह 20 रन पर आउट हो गए, दोनों को अंशुल कंबोज ने आउट किया। लेकिन, अनमोलप्रीत सिंह की 37 गेंदों पर 81 रन की तेज पारी ने पंजाब को फिर से लक्ष्य के पीछे जाने में मदद की, जबकि सनवीर सिंह की 16 गेंदों पर 30 रन की पारी ने सुनिश्चित किया कि पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 207 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया।
संक्षिप्त स्कोर: 20 ओवर में हरियाणा 207/9 (निशांत सिंधु 61, अंकित कुमार 51, अश्विनी कुमार 3-31) और पंजाब 20 ओवर में 207/7 (अनमोलप्रीत सिंह 81, सनवीर सिंह नाबाद 30, अंशुल कंबोज 2-26) के साथ टाई रहा।
सुपर ओवर: पंजाब तीन गेंद में 1/2 (रमनदीप सिंह नाबाद एक, अंशुल कंबोज 2-1)हरियाणा एक गेंद में 4/0 से जीता (निशांत सिंधु नाबाद चार)कोलकाता में खेले गये हैदराबाद बनाम महाराष्ट्र के एक अन्य मुकाबले में अर्शिन कुलकर्णी के 54 बॉल में नाबाद 89 और पृथ्वी शॉ के 36 बॉल में 66 रन की जबरदस्त पारियों के दम पर महाराष्ट्र ने हैदराबाद को आठ गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 191 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें चामा मिलिंद (नाबाद 35), तनय त्यागराजन (32), राहुल बुद्धि (31), प्रग्नय रेड्डी (26) और अरफाज अहमद ने (23) रनों का योगदान दिया। महाराष्ट्र के लिए जलज सक्सेना ने दो विकेट लिये। राजवर्धन हंगारगेकर, विक्की ओत्सवाल और रामकृष्ण घोष ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र के लिए अर्शिन कुलकर्णी 54 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 89 रनों की पारी खेली। कप्तान पृथ्वी शॉ ने नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 66 रन बनाये। इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने 11 गेंदों में 26 रन बनाकर महराष्ट्र को 18.4 ओवरों में जीत दिला दी। कुलकर्णी और शॉ ने मात्र 12.1 ओवर में 117 रन की साझेदारी कर महाराष्ट्र को अच्छी शुरुआत दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित