लखनऊ , अप्रैल 14 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'भारत रत्न' बी आर अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है । उन्होंने बाबा साहब के आदर्शों को बताया पथप्रदर्शक बताया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बाबा साहब ने समता, न्याय और बंधुत्व के उच्च आदर्शों से आलोकित, समरस एवं समावेशी समाज की मजबूत आधारशिला रखी।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है, जिसने देश को लोकतांत्रिक मूल्यों की सुदृढ़ दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि अंत्योदय और लोक-कल्याण के प्रति समर्पित बाबा साहब सच्चे अर्थों में माँ भारती के अमूल्य रत्न हैं। उनका संपूर्ण जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित