कोंडागांव , अप्रैल 04 -- त्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के पूर्व में माओवाद प्रभावित रहे अंदरूनी क्षेत्रों में अब विकास कार्यों को गति मिलने लगी है। शांति स्थापित होने के बाद ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल तेज हुई है। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी ने विभिन्न ग्रामों में पेयजल सुविधा के लिए भूमिपूजन किया।

जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम ठोटी मड़ानार पंचायत मुँगवाल, ग्राम पंचायत पेरामपाल तथा ग्राम पंचायत चमई में नल खनन कार्य के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन क्षेत्रों में लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा, लेकिन वर्तमान में हालात सामान्य होने के बाद विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुरू किए गए इन कार्यों से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर गर्मी के मौसम में जल संकट से जूझ रहे लोगों के लिए यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्थानीय स्तर पर पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ होने से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आने की संभावना जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित