पटना, अप्रैल 06 -- देश के चार राज्यों और तीन हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकले अंतर्राष्ट्रीय पैराशूटर संजीव कुमार गिरि का सोमवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण परिसर में अभिनंदन किया गया।

श्री गिरि आज अपनी 'हौसलों की राइड' यात्रा के दौरान पाटलिपुत्र खेल परिसर पहुंचे, जहाँ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने अंग वस्त्र और बोधी वृक्ष का प्रतीक चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया।

श्री शंकरण ने बताया कि पूर्व सैन्य अधिकारी गणेशानंद गिरि के पुत्र अंतरराष्ट्रीय पैराशूटर संजीव कुमार गिरि फिलहाल चेन्नई में भारतीय सांख्यिकी एवं लेखा विभाग में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि अब तक इन्हें डेढ़ दर्जन से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में पदक प्राप्त हो चुके हैं। हौसलों की राइड यात्रा' इन्होंने नई दिल्ली से शुरू की थी। श्री गिरि एक विशेष वाहन से चार राज्यों और तीन हजार किलोमीटर यात्रा करने का संकल्प लेकर दिल्ली, हरियाणा,उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य के कई जिलों से होते हुए यहां बिहार राज्य खेल प्राधिकरण आए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित