श्रीगंगानगर, 19 जनवरी 2026 (वार्ता) राजस्थान के श्रीगंगानगर क्षेत्र में युवाओं को शिक्षा, संस्कृति और रचनात्मकता के माध्यम से प्रेरित करने के उद्देश्य से गुरु गोबिंदसिंह स्टडी सर्कल द्वारा एक अंतर विद्यालयी युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
स्टडी सर्कल के अधिकारियों ने बताया कि यह महोत्सव 21 जनवरी को अकाल अकैडमी, चक 10 जेड में होगा, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि युवा महोत्सव में क्विज सामान्य ज्ञान, सुंदर लेखन,पेंटिंग, कविता पाठ और दस्तारबंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम होगा, बल्कि युवाओं में नैतिक मूल्यों, एकता और अनुशासन की भावना को भी मजबूत करेगा। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित