विंडहोक , जनवरी 19 -- कप्तान विमथ दिनसारा (95) और चमिका हेनातिगाला (नाबाद 51) की अर्धशतकीय पारियों के बाद डुलनिथ सिगेरा (चार विकेट) और रासिथ निमसारा (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने सोमवार को अंडर-19 विश्वकप के 13वें मुकाबले में आयरलैंड को 106 रनों से शिकस्त दी।
268 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड को श्रीलंकाई गेंदबाजों ने 40.1 ओवरों में 161 के स्कोर पर समेट कर मुकाबला 106 रनों से अपने नाम कर लिया। रूबेन विल्सन ने आयरलैंड के लिए सर्वाधिक 32 रन बनाये। वहीं कप्तान ओलिवर रिले 31 रन बनाकर नाबाद रहे। रॉब ओ'ब्रायन (17) और सेबेस्टियन डिज्क्स्ट्रा (10) रन बनाकर आउट हुये। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। श्रीलंका के लिए डुलनिथ सिगेरा (चार विकेट) और रासिथ निमसारा (तीन विकेट) लिये। सेठमिका सेनेविरत्ने, कुगथास मथुलन, वीरन चामुदिथा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित