नई दिल्ली, जनवरी 22 -- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai in Hindi: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो के दर्शक ये बात तो बहुत अच्छे से जानते हैं कि धीरे-धीरे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी अरमान और अभिरा से मायरा और वाणी पर शिफ्ट हो रही है। उन्हें ये भी पता है कि बहुत जल्दी शो में सात साल का लीप आने वाला है, लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि लीप से पहले क्या होने वाला है। लीप से पहले शो के लीड कैरेक्टर की मौत हाेने वाली है।किसकी होगी मौत? टेली रिपोर्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, डांस कॉम्पिटिशन के दौरान बहुत बड़ा हादसा होगा। इस हादसे में अभिरा बुरी तरह घायल हो जाएगी। अरमान, अभिरा को हॉस्पिटल लेकर जाएगा। अभिरा, दादी-सा से वादा लेगी कि वो वाणी का ख्याल रखेंगी और उसके बाद अभिरा की मौत हो जाएगी। हालांकि, अभी तक आधि...