नई दिल्ली, जनवरी 27 -- टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का मंगलवार का एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। मेहर उस पेन ड्राइव की तलाश में पौद्दार हाउस तक पहुंच जाएगी, जिसमें उसके खिलाफ सबूत मौजूद है। अभिरा की उसे देखते ही त्यौरियां चढ़ जाएंगी और वह उसके साथ बहुत रूड बर्ताव करेगी। लेकिन फिर भी मेहर ढीठों की तरह वहां रुकी रहेगी और कहेगी कि वह उनके लिए खाना लाई है। अभिरा यह खाना लेने से इनकार कर देगी और कहेगी कि आज पहाड़ी अमावस पर वो किसी के यहां का खाना नहीं लेती। फिर मेहर प्रसाद का बहाना करेगी अपने वर्कर रमेश को घर में घुसा देगी।रमेश को मिल जाएगी पेन ड्राइव लेकिन.. प्रसाद किचन में रखने के बहाने से रमेश घर के भीतर अलग-अलग कमरों में जाएगा और फाइनली उसे वह पेन ड्राइव मिल जाएगी जिसमें वो ठोस सबूत हैं जो मेहर को सलाखों के पीछे पहुंचा सकते है...