नई दिल्ली, मार्च 14 -- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान पौद्दार हाउस पहुंचेगा। दादी-सा, अरमान से मानव के बारे में पूछेंगी। अरमान, दादी-सा को बताएगा कि मानव बहुत अच्छा लड़का है। दादी-सा खुश हाे जाएंगी। हालांकि, कुछ देर बात अरमान कहेगा, 'लेकिन रूही के लिए सही नहीं है।' दादी-सा हैरान रह जाएंगी। वह अरमान से सवाल पर सवाल करने लगेंगी। अरमान, दादी-सा को अपनी और अरमान के बीच हुई बातचीत के बारे में नहीं बताएगा। बस इतना कहेगा कि उसे रूही के लिए वह सही नहीं लगा।अरमान और मानव की बातचीत अरमान इसके बाद मानव के साथ बिताए पलों को याद करने लगेगा और कहानी फ्लैशबैक में चली जाएगी। जब अरमान गोयनका हाउस पहुंचेगा तब वह बेहोश हो जाएगा। मानव, अरमान का पूरा ध्यान रखेगा। इतना ही नहीं, वह बड़े आराम से अरमान के सवालों के जवाब भी देगा। जब अरमान, मानव से पूछेगा कि क्...