नई दिल्ली, फरवरी 6 -- Yasoda Jayanti 2026: हिंदू धर्म में फाल्गुन मास को विशेष रूप से पवित्र माना गया है। इस महीने में अनेक महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आते हैं। फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि भगवान श्रीकृष्ण की मां यशोदा की जयंती के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। कृष्ण भक्तों के लिए यह दिन बहुत ही खास और महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर भक्तजन पूरे श्रद्धा भाव से व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यता की मानें तो यशोदा जयंती के दिन विधि-विधान से की गई पूजा और व्रत करने से विशेष पुण्य मिलता है। खासतौर पर जो लोग संतान सुख की कामना रखते हैं, उनके लिए तो यह व्रत अत्यंत फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन मां यशोदा के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का स्मरण और आराधना जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से संतान...