नई दिल्ली, मई 13 -- दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को लॉर्डस में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। दक्षिण अफ्रीकी चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए टीम की कमान आज तेम्बा बावुमा को सौंपी। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के साथ हुई टेस्ट सीरीज वाली टीम में दो बदलाव करते हुए शेष सभी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है, लेकिन क्वेना मफाका और मैथ्यू ब्रीट्जके को टीम से बाहर रखा है। चोट से उबरने के बाद लुंगी एनगिडी की टीम में वापसी से गेंदबाजी की धार और तेज हो जाएगी। टोनी डी र्जोजी, रयान रिकेल्टन और एडन मारक्रम शीर्ष क्रम के बल्लेबाजी विकल्प हैं, जबकि उभरते सितारे ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम और बावुमा मध्य क्रम की कमान संभालेंगे। काइल वेरिन स्टंप के पीछे अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.