नई दिल्ली, मार्च 5 -- मुंबई इंडियंस (एमआई) की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने मंगलवार (पांच मार्च) को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के 12वें मैच में एक बड़ा कारनामा अंजाम दिया। 35 वर्षीय शबनीम ने महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपना कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ मुकाबले में हासिल की। उन्होंने 138.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। इससे पहले, कोई भी महिला गेंदबाज 135 का आंकड़ा नहीं छू सकी। साउथ अफ्रीका की शबनीम ने सबसे तेज गेंद डालने का कमाल तीसरे ओवर में किया। हालांकि, सोशल मीडिया पर अनेक क्रिकेट फैंस ने स्पीड गन की एक्यूरेसी को लेकर संदेह जताया। वहीं, ज्यादातर लोगों ने कहा कि अगर स्पीड गन ने रफ्तार दिखाने में कोई गलती नहीं की है तो यह महिला क्रिकेट का ऐतिहासिक क्षण हो...